उत्तर प्रदेशगोरखपुरब्रेकिंग न्यूज़
आज आएंगे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

गोरखपुर। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 1 फरवरी को गोरखपुर आएंगे। वे 5 फरवरी को शिमला के लिए निकल जाएंगे। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के मीडिया प्रभारी सतीश त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि गोरखपुर आगमन के दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
शिव प्रताप शुक्ल 1 फरवरी को शाम 6:50 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग से अपने आवास पर पहुंचेंगे। 2 फरवरी को सुबह 9:20 बजे साकेत नगर कॉलोनी स्थित स्व. गोपाल चतुर्वेदी के आवास पर पहुंचेंगे। वहां से 10:10 बजे राम प्रसाद ऑप्टिशियन, रेती चौक स्थित प्रदीप गुप्ता के यहां जायेंगे। सुबह 10:30 बजे वहां से अपने आवास पर पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 4:15 बजे बुढि़या माई मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे। 3 को राज्यपाल पूर्वाह्न 11:30 बजे गोकुल अतिथि भवन में युवा चेतना समिति के रजत जयंती वर्ष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे। वहां से दोपहर 1:10 बजे अपने आवास पहुंचेंगे। शाम 4:30 बजे चंपा देवी पार्क पहुंचकर राम कथा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। शाम 7:30 बजे वहां से अपने आवास पर पहुंचेंगे। 4 को शिव प्रताप शुक्ल पूर्वाह्न 11 बजे इस्लामिया कॉलेज ऑफ कॉमर्स, गीडा में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। वहां से दोपहर 12:55 बजे अपने आवास पर पहुंचेंगे। रात 8 बजे निपाल क्लब में अवधेश श्रीवास्तव की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वहां से रात 9:15 बजे देवरिया बाईपास स्थित गंगा रिसॉर्ट में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पांच फरवरी को राज्यपाल सड़क मार्ग से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
Subscribe to my channel
