LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

दिल्ली एनसीआर के कुख्यात सूर्या गैंग का शार्प शूटर नीरज उर्फ संजू गिरफ्तार, 7 साल से फरार इनामी बदमाश दबोचा

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

 

भिवाड़ी, 31 जनवरी।

भिवाड़ी पुलिस ने वांछित एवं इनामी अपराधियों के खिलाफ चल रही सतत कार्रवाई के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एनसीआर में कुख्यात सूर्या गैंग के शार्प शूटर नीरज उर्फ संजू को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले करीब सात वर्षों से फरार चल रहा था और डकैती, हत्या, रंगदारी व गैंगवार जैसी गंभीर वारदातों में शामिल रहा है।

पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी प्रशान्त किरण (आईपीएस) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल साहु (आरपीएस) एवं वृत्ताधिकारी कैलाश चौधरी (आरपीएस) के निकट पर्यवेक्षण में थाना भिवाड़ी की टीम ने यह कार्रवाई की। थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक सचिन शर्मा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी, आसूचना तंत्र एवं पारंपरिक पुलिसिंग के माध्यम से आरोपी की लंबे समय से तलाश कर अंततः उसे दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी नीरज उर्फ संजू पुत्र बलवान, जाति जाट, उम्र 30 वर्ष, निवासी खेडी दमकन, थाना गुहाना सदर, जिला सोनीपत (हरियाणा) है। आरोपी दिल्ली पुलिस में 50 हजार रुपये का मोस्ट वांटेड था, वहीं भिवाड़ी पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी वर्ष 2019 से भिवाड़ी के दो प्रकरणों सहित कई राज्यों में दर्ज संगीन मामलों में वांछित चल रहा था।

पुलिस के अनुसार आरोपी वारदात से पहले लग्जरी गाड़ियों की लूट करता था और उसके बाद डकैती व अन्य गंभीर अपराधों को अंजाम देता था। आरोपी के खिलाफ दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान एवं मध्यप्रदेश में हत्या, डकैती, आर्म्स एक्ट, रंगदारी और पुलिस पर हमले सहित 13 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

इस कार्रवाई में टीम के सदस्य प्रदीप कुमार (आरपीएस प्रोबेशनर), रोहिताश (एएसआई), शांतिलाल, बिजेन्द्र कुमार, नरेश, प्रसादीलाल, सतवीर, धर्मवीर, रजत एवं विनित की अहम भूमिका रही। विशेष रूप से रोहिताश, रजत एवं विनित की सराहनीय भूमिका को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशंसनीय बताया गया।

भिवाड़ी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय आपराधिक गिरोहों में हड़कंप मच गया है और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button