देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य
1 फरवरी को होगा मेघवाल समाज महासम्मेलन, बैनर का हुआ विमोचन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
मेघवाल समाज महासम्मेलन का आयोजन आगामी 1 फरवरी 2026 को किया जाएगा। इस महासम्मेलन के बैनर का विधिवत विमोचन महामंडलेश्वर अमृत राम महाराज के पावन सानिध्य एवं पूर्व मंत्री गोपाराम मेघवाल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री गोपाराम मेघवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मेघवाल समाज महासम्मेलन का आयोजन 1 फरवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे से
मेघवाल शिक्षा एवं विकास संस्थान, मूंगड़ा रोड, बालोतरा के परिसर में किया जाएगा। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं, पुरुषों एवं विद्यार्थियों से सम्मेलन स्थल पर पहुंचने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान समाज के सामाजिक, शैक्षणिक एवं विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। महासम्मेलन को लेकर समाज में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष आसुराम मेघवंशी, पूर्व अध्यक्ष सालगराम परिहार, वर्तमान उपाध्यक्ष बाबूलाल नामा, लक्ष्मण लोहिया, जिला अध्यक्ष राजू सेजू, हेमाराम, चंपालाल, विराच, अंबालाल बारूपाल, दलाराम, गढ़वीर प्रेमाराम, मालाराम बागुंडी, हम्मत भाटिया, दलाराम चौहान, प्रेमचंद, पूर्व सरपंच विराराम, पूर्व सरपंच वाकाराम मेघवाल, सोहनलाल परिहार सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


