अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
हिल व्यू गार्डन RWS ने सोसाइटी में चालू किया सीसीटीवी सर्विलांस कंट्रोल सेवा

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
हिल व्यू गार्डन RWS ने सोसाइटी में चालू किया सीसीटीवी सर्विलांस कंट्रोल सेवा।
थडा स्थित सोसाइटी हिल व्यू गार्डन में RWS ने सोसाइटी निवासियों की जानमाल की सुरक्षा में मजबूत कदम उठाते हुए सोसाइटी में सीसीटीवी सर्विलांस कंट्रोल सेवा का सुभारम्भ की।
सोसाइटी में अभी तक 150 से ज्यादा कैमरे लगाए जा चुके है और सभी कैमरों को स्क्रीन पर डिस्प्ले करते हुए उनके लाइव मॉनिटरिंग लागू करदी है इसके लिए गत एक महीने में एक रूम तैयार कर उसको सभी सुविधाओं से सुसज्जित करते हुए सीसीटीवी सर्विलांस सेवा शुरू की है। ये अनोखी पहल भिवाड़ी की पहली सोसाइटी है जहां RWS कमेटी द्वारा सोसाइटी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए ऐसा कदम उठाया है। रोजाना कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग करने से किसी भी प्रकार के खतरे या संदेहास्पद एंट्री को पकड़ा जा सकता है।
हिल व्यू गार्डन RWS कार्यकारिणी सोसाइटी सेवा में समर्पित।
धन्यवाद।
धर्मेन्द्र कुमार गौतम
महासचिव हिल व्यू गार्डन RWS

Subscribe to my channel


