ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीमनोरंजनराजस्थानशिक्षा
ग्रेजुएशन डे मनाया गया

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
संत जेवियर स्कूल, भिवाड़ी में हर्षोल्लास व शुभकामनाओं के साथ कक्षा बारहवीं का ग्रेजुएशन डे समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ईश वंदना से की गई। मैनेजर फादर थॉमस कुरियाकोस ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए एक अच्छा व नेक इंसान बनने का संदेश दिया। कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने पीपीटी व डांस ड्रामा के माध्यम से विद्यालयी जीवन की यादों को पुन : ताज़ा कर दिया। प्रधानाचार्य फादर जुगल किंडो ने विद्यार्थियों को लग्न व परिश्रम से परीक्षा की तैयारी करने तथा अपना सर्वश्रेष्ठ देकर अच्छी राह पर चलते हुए सफल नागरिक बनने का संदेश दिया। सुदीक्षा सिंह व गुंजन ने विद्यालय की यादों को साझा किया तथा सभी को हर्ष व विषाद से भर दिया। अभिभावक श्रीमान संजीब सेन गुप्ता ने अपने विचार साझा करते हुए मैनेजमेंट व शिक्षकगण के मार्गदर्शन का आभार व्यक्त किया तथा विद्यार्थियों को आगामी परीक्षा के लिए शुभकामनायें दी। गत वर्ष कक्षा दसवीं व बारहवीं में सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। संगीत वर्ग ने विदाई गीत से सम्पूर्ण वातावरण को भाव विभोरित कर दिया। कक्षा ग्यारहवीं की छात्राओं ने शास्त्रीय नृत्य से सबका मन मोह लिया। प्रधान छात्रा अनन्या ने कृतज्ञता व्यक्त की। प्रिया पाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन सेजल गुप्ता व भूमि यादव ने किया।

Subscribe to my channel


