खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
कांग्रेस SC विभाग की जिला कार्यकारिणी घोषित, धर्मेंद्र कुमार वाल्मीकि उपाध्यक्ष एवं दिनेश मेहरा बने सोशल मीडिया प्रभारी

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
खैरथल-तिजारा। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (SC) विभाग, खैरथल-तिजारा की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इस कार्यकारिणी में धर्मेंद्र कुमार वाल्मीकि को उपाध्यक्ष तथा दिनेश मेहरा को सोशल मीडिया प्रभारी, जिला खैरथल-तिजारा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस अवसर पर दिनेश मेहरा तथा धर्मेंद्र कुमार वाल्मीकि ने नई जिम्मेदारी के लिए आदरणीय भंवर साहब, नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली साहब, माननीय विधायक श्री संदीप यादव, श्री इमरान खान साहब, बलराम यादव जी एवं भूपेश लहकरा जी का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। बीबीउन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए विश्वास पर खरा उतरते हुए कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक कांग्रेस की विचारधारा, सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों को पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया जाएगा। इस नियुक्ति से कांग्रेस SC विभाग के संगठनात्मक ढांचे को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Subscribe to my channel
