देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
दादावाड़ी का 25वां रजत जयंती महोत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ श्री संघ के तत्वावधान में पचपदरा नगरी स्थित भगवान श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ मंदिर एवं दादावाड़ी का 25वां रजत जयंती महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिन मणिप्रभसूरीश्वर जी महाराज साहब की आज्ञानुवर्ती पूज्य साध्वी श्री चंपा, जितेंद्र, ज्योति, विमल प्रभा जी की शिष्या साध्वी मयूर प्रिया जी एवं साध्वी संयमलता जी आदि ठाणा के मंगल सानिध्य में जैन विधि-विधान के साथ ध्वजारोहण संपन्न हुआ।
इस अवसर पर ध्वजारोहण का मुख्य लाभ रूप कुमार मोहनलाल मदनराज धर्मेश कुमार कंकू चोपड़ा (स्व. श्री खीमराज जी कवासवाला) परिवार एवं श्री महावीरचंद्र, अशोक कुमार, ओमप्रकाश, रमेश कुमार, दिनेश कुमार, जितेंद्र कुमार, विनय कुमार कंकू चोपड़ा (स्व. श्री हरकचंद जी कंकू चोपड़ा) परिवार द्वारा लिया गया।
भारत जैन महामंडल बालोतरा अध्यक्ष ओम बांठिया ने बताया कि इस भव्य आयोजन में राजस्थान सरकार के पूर्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष भरत मोदी, नाकोड़ा ट्रस्ट के ट्रस्टी जितेंद्र चोपड़ा, गणपत बुरड़, पूर्व ट्रस्टी महेंद्र चोपड़ा (बी.आई.), ओसवाल समाज अध्यक्ष गौतमचंद सालेचा, पूर्व अध्यक्ष अरविंद मंदाणी, नगर परिषद बालोतरा के पूर्व सभापति पारसमल भंडारी एवं पूर्व सभापति प्रवासी हुई, पूर्व सभापति सुमित्रा जैन, महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष जवाहरलाल हुंडिया, जैन नवयुवक मंडल अध्यक्ष राकेश चोपड़ा, तथा विधायक अरुण जी चौधरी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
लाभार्थी परिवार भक्ति भाव से गाजे-बाजे के साथ दादावाड़ी पहुंचे, जहां महेश भंडारी द्वारा जैन विधि-विधान के अनुसार पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। रजत जयंती समारोह के अंतर्गत दोनों लाभार्थी कंकू चोपड़ा परिवारों द्वारा साधर्मी वात्सल्य का लाभ भी लिया गया।
इस भव्य आयोजन की व्यवस्थाओं में ओसवाल समाज, श्री खरतरगच्छ संघ एवं जैन नवयुवक मंडल की सराहनीय भूमिका रही।

Subscribe to my channel


