जयपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

तप की आभा और अनुष्ठान की गूँज: महासती डॉ. कुमुदलताजी के सानिध्य में आज जयपुर रचेगा आध्यात्मिक इतिहा

 राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

जयपुर। संयम, तप और ज्ञान की त्रिवेणी महासती डॉ. कुमुदलताजी म. सा. आदि ठाणा-4 के मंगल पदार्पण से आज जयपुर की धरा धन्य होने जा रही है। एक दशक की लंबी प्रतीक्षा के पश्चात हो रहे इस आगमन को स्मरणीय बनाने हेतु आज रामबाग सर्किल स्थित सुबोध शिक्षा समिति में एक ‘भव्य आध्यात्मिक अनुष्ठान एवं वंदन समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है।

इस गौरवमयी समारोह की अध्यक्षता राजस्थान के उपमुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा करेंगे। आयोजन का मुख्य आकर्षण वह महा-अनुष्ठान होगा, जहाँ महासती जी के मंत्रोच्चार और ओजस्वी आत्म-दर्शन से जन-मानस में भक्ति की ऊर्जा का संचार होगा। यह अनुष्ठान मात्र एक धार्मिक क्रिया नहीं, अपितु अंतर्मन को परिष्कृत करने का एक आध्यात्मिक उपक्रम है।

समिति के संयोजक श्री प्रदीप गुगलिया अनुसार, महासती जी की ‘ज्योतिष चंद्रिका’ के रूप में ख्याति और उनकी गहन साधना आज इस आयोजन को एक विशिष्ट आभा प्रदान करेगी। उपमुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा की उपस्थिति समाज और प्रशासन के बीच समरसता का संदेश देगी। जयपुर का जैन समाज आज इस पावन अवसर पर पर अपनी गुरुवर्या के स्वागत में पलक-पावड़े बिछाए खड़ा है।

आयोजन स्थल: सुबोध स्कूल, रामबाग सर्किल, जयपुर

समय: प्रातः 09:15 बजे से

दिनांक : 1 फरवरी, 2026

 

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button