जोधपुरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

पाल रोड आदिनाथ नगर में बनेगा चल गृह जैन मंदिर, आसपास के क्षेत्रों को मिलेगा दर्शन-पूजन का लाभ

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

जोधपुर | 31 जनवरी 2026

जोधपुर के पाल रोड स्थित आदिनाथ नगर क्षेत्र में शीघ्र ही चल गृह जैन मंदिर का निर्माण किया जाएगा। इस मंदिर के बनने से आदिनाथ नगर सहित आसपास के कई क्षेत्रों के निवासियों को नियमित रूप से दर्शन, पूजन और वंदन का पुण्य लाभ प्राप्त होगा।

इस पावन उद्देश्य को लेकर मुंबई से पधारे भाईश्री एवं चल मंदिर योजना के प्रेरणास्रोत श्रावक प्यारेलाल हिरण की उपस्थिति में क्षेत्रवासियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से चल गृह जिनालय की अति शीघ्र चल प्रतिष्ठा कराने का निर्णय लिया गया।

जैन संघ प्रवक्ता धनराज विनायकिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन क्षेत्रों में स्थायी जैन मंदिर नहीं हैं, वहां 108 चल जिन मंदिर स्थापित करने का संकल्प मुंबई के भाईश्री द्वारा लिया गया है। इसी क्रम में पाल रोड आदिनाथ नगर क्षेत्र को यह सौभाग्य प्राप्त होने जा रहा है।

भाईश्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि तीर्थंकरों ने साधु, साध्वी, श्रावक और श्राविका के रूप में चतुर्विध संघ की स्थापना की है। अब समय है कि प्रभु को अपने बीच लाकर दर्शन-पूजन-वंदन के माध्यम से पुण्य अर्जित किया जाए। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही प्राचीन प्रतिमाओं — मूलनायक वासुपूज्य भगवान, आदिनाथ भगवान, पार्श्वनाथ भगवान सहित अन्य प्रतिमाओं की चल प्रतिष्ठा की जाएगी।

इस चल गृह मंदिर से आदिनाथ नगर, कुलदीप विहार, शंकर नगर, जानकी नगर, श्याम नगर, हरि नगर, रूपनगर, अरिहंत नगर सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को विशेष लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर प्रदीप भंडारी, अनिल मेहता, पवन बोथरा, नरेश हिरण, महेंद्र गांधी, लूणचंद सालेचा, मनोज बोहरा, रावलचंद चौरड़िया सहित अनेक श्रावक-श्राविकाओं ने आत्मीय सहभागिता निभाई और क्षेत्र में शीघ्र प्रतिमा प्रतिष्ठा एवं विराजमान करने की अनुमोदना की।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button