दिल्लीदेशब्रेकिंग न्यूज़

अखबारों की नियमितता जमा करने के लिए जल्द बनेगा सिंगल विंडो सिस्टम: प्रेस महापंजीयक

वेदान्त सिंह की रिपोर्ट

 

नई दिल्ली (वेदांत टाइम्स/बस्ती टाइम्स 24)। देशभर के अखबार प्रकाशकों को लंबे समय से विभिन्न विभागों में अलग-अलग प्रक्रियाओं और औपचारिकताओं के कारण हो रही परेशानियों से जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है। अखबारों की प्रतियां और नियमितता से जुड़े दस्तावेज कई संस्थाओं में अलग-अलग जमा कराने की जटिल व्यवस्था को सरल बनाने के लिए भारत का प्रेस महापंजीयक कार्यालय अब सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने की तैयारी कर रहा है, जिससे पूरी प्रक्रिया एक ही मंच से पूरी हो सकेगी।

इसी मुद्दे सहित प्रकाशन उद्योग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रेस काउंसिल के वरिष्ठ सदस्य गुरिन्दर सिंह के नेतृत्व में ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूज़पेपर्स फेडरेशन (AISMNF) के पदाधिकारियों और प्रकाशकों के प्रतिनिधिमंडल ने भारत के प्रेस महापंजीयक योगेश कुमार बावेजा से मुलाकात कर प्रकाशकों की समस्याओं से अवगत कराया।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रेस महापंजीयक को बताया कि कई प्रकाशनों के पंजीयन संबंधी मामले अभी भी प्रक्रियाधीन हैं, जिससे प्रकाशकों को प्रशासनिक और व्यावसायिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा पीआरजीआई, सीबीसी तथा अन्य संस्थाओं में अखबारों की प्रतियां अलग-अलग जमा कराने की बाध्यता भी प्रकाशकों के लिए अव्यावहारिक बोझ बनती जा रही है।

इस पर प्रेस महापंजीयक योगेश कुमार बावेजा ने आश्वस्त किया कि उठाए गए मुद्दों पर तेजी से कार्य किया जा रहा है और नियमितता की प्रतियां जमा कराने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए शीघ्र ही सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके कार्यालय के लॉगिन में फिलहाल कोई मामला लंबित नहीं है तथा पिछले कुछ महीनों में लंबित मामलों के निस्तारण में उल्लेखनीय तेजी लाई गई है।

उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन और ई-मेल के माध्यम से प्राप्त मामलों पर भी त्वरित कार्रवाई कर प्रकरणों का समाधान किया जा रहा है। कोविड-19 महामारी के दौरान कार्यालयीन कार्य प्रभावित हुए थे, जिसके कारण कई मामलों में देरी हुई, लेकिन पिछले आठ से दस महीनों में निस्तारण प्रक्रिया में तेजी आई है। अब प्रेस सेवा पोर्टल के माध्यम से अधिकांश प्रक्रियाएं ऑनलाइन संचालित हो रही हैं, जिससे पारदर्शिता और गति दोनों बढ़ी हैं।

प्रतिनिधिमंडल में प्रेस काउंसिल सदस्य सुधीर पांडा, पूर्व सदस्य अशोक कुमार नवरत्न, आईएपीएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन सहयोगी, ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूज़पेपर्स फेडरेशन (AISMNF) के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष तरुण साहू, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार छाबड़ा तथा दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह तोमर सहित कई प्रकाशक प्रतिनिधि शामिल रहे।

बैठक के बाद प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि सिंगल विंडो सिस्टम लागू होने से प्रक्रियाएं सरल होंगी, समय और संसाधनों की बचत होगी तथा प्रकाशन उद्योग को लंबे समय से चली आ रही प्रशासनिक जटिलताओं से राहत मिल सकेगी!

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button