LIVE TVअपराधपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

पन्ना पुलिस को मिली बड़ी सफलता 7 चोरों के साथ 19 चोरियों का खुलासा

लोकेशन=पन्ना।मध्य प्रदेश पन्ना

संवाददाता=सुधीर अग्रवाल

*पन्ना पुलिस को मिली बड़ी सफलता 7 चोरों के साथ 19 चोरियों का खुलासा*

*मंदिर चोर गिरोह का अंत*

*07 आरोपी गिरफ्तार*

सोना,चांदी,कटर मशीन,बाइक व मोबाइल सहित 30 लाख का मशरूका जप्त

पुलिस अधीक्षक पन्ना निवेदिता नायडू के निर्देशन में पन्ना पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न मंदिरों से सोने चांदी के छत्र एवं बहुमूल्य आभूषण की चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 07 शातिर चोरों के एक गिरोह को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं। इसीक्रम में देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र में घटित हुई राजादहार हनुमान मंदिर,हनुमान मंदिर ककरहा,इंडेन गैस एजेंसी में चोरी एवं गल्ला दुकान में हुई चोरियों सहित पन्ना जिले की 11 चोरियों सहित 19 चोरियों का खुलासा किया गया हैं। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 06 कटर 4 मोटर साइकिल 08 मोबाइल कुल कीमत 4 लाख 95 हजार रुपए सहित 30 लाख रुपए के सोना चांदी के आभूषण छत्र व भगवान के गहने बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपी* –

1. ह्रदेश उर्फ हिरदेश लखेरा पिता श्री रामलाल लखेरा उम्र 27 साल निवासी ग्राम बंधूर थाना सलेहा जिला पन्ना (म.प्र.),

2 शैलेन्द्र चौबे पिता रामचरण चौबे उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम फुलदरी थाना देवेन्द्रनगर जिला पन्ना (म.प्र.)

3. बीरेन्द्र चौबे उर्फ बीरू पिता रामचरण चौबे उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम फुलदरी थाना देवेन्द्रनगर जिला पन्ना (म.प्र.)

4. धीरेन्द्र चौबे उर्फ बीरू पिता रामचरण चौबे उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम फुलदरी थाना देवेन्द्रनगर जिला पन्ना (म.प्र.)

 5. विष्णुकांत सोनी पिता श्री हजारीलाल सोनी उम्र 31 साल निवासी ग्राम गंज थाना सलेहा जिला पन्ना (म.प्र.)

6. कुन्जीलाल चौधरी पिता मिहीलाल चौधरी उम्र 29 वर्ष निवासी बिरसिंहपुर थाना पवई जिला पन्ना (म.प्र.)

7. सुरेन्द्र सोनी पिता चन्द्रिका प्रसाद सोनी उम्र 30 वर्ष निवासी इटांय थाना पवई जिला पन्ना (म.प्र.)

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button