देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
महावीर इंटरनेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट ने गांधी जी की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
महावीर इंटरनेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट के ट्रस्टी सीए वीर ओम प्रकाश बांठिया ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सीए बांठिया ने गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अहिंसा के पुजारी थे और उन्होंने जन-जागरण के माध्यम से देश की स्वतंत्रता के लिए जो अतुलनीय योगदान दिया, वह सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। भारत को आज़ादी दिलाने में उनकी भूमिका अविस्मरणीय रही है।
सीए बांठिया ने कहा कि महात्मा गांधी हमारे आदर्श थे और रहेंगे। सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए सादगीपूर्ण जीवन जीने का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है। यदि हम उनके बताए मार्ग पर चलें तो देश में सभी संप्रदायों के बीच प्रेम, भाईचारा और सौहार्द को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकता है।
उन्होंने गांधी जी की प्रसिद्ध पंक्तियों “वैष्णव जन तो तेने कहिए, जे पीर पराई जाने रे” का उल्लेख करते हुए कहा कि दूसरों के दुख को समझना ही सच्ची मानवता है। साथ ही, गांधी जी के अंतिम शब्द “हे राम” को स्मरण करते हुए कहा कि राम हमारे कण-कण में बसते हैं और यही हमारी भारतीय संस्कृति की विशेषता है।
कार्यक्रम के अंत में उन्होंने गर्व के साथ कहा कि हम भारतीय हैं और हमारी संस्कृति ही हमारी सबसे बड़ी पहचान है।

Subscribe to my channel


