उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

भारत-नेपाल सीमा पर IG लखनऊ परिक्षेत्र का निरीक्षण, गौरीफंटा चेकपोस्ट व महिला मिशन शक्ति केंद्र का किया भ्रमण

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय कुमार पांडेय,स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश

मोबाइल: 7376326175

लखीमपुर खीरी | 30 जनवरी 2026

पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र, लखनऊ श्री किरण एस. ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के साथ भारत-नेपाल सीमा पर स्थित गौरीफंटा चेकपोस्ट, कवच आउटपोस्ट एवं महिला मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सीमा क्षेत्र में तैनात एसएसबी, कस्टम विभाग, वन विभाग, इमिग्रेशन, एलआईयू एवं पुलिस सहित विभिन्न एजेंसियों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस महानिरीक्षक ने सभी एजेंसियों को आपसी समन्वय बनाकर संयुक्त रूप से चेकिंग एवं निगरानी करने तथा सीमा पर विशेष सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए।

महिला मिशन शक्ति केंद्र पर कार्यरत महिला पुलिसकर्मियों से संवाद करते हुए श्री किरण एस. ने मानव तस्करी (ह्यूमन ट्रैफिकिंग) जैसी गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने और सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री अमित राय, एसएसबी 39वीं बटालियन के उप सेनानायक श्री विजेन्द्र कुमार सिंह, सहायक कमांडेंट श्री रवि कुमार तथा क्षेत्राधिकारी पलिया श्री जितेन्द्र सिंह परिहार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button