उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती में वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से संपन्न

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 30 जनवरी 2026: राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह और विशिष्ट अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक उदयभान वर्मा ने सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विजय प्रकाश वर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियाँ, वाद-विवाद और निबंध जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मक क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि ने प्रतिभागी छात्रों, विजयी प्रतिभियों और समस्त क्लास के टॉपर छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वार्षिकोत्सव जैसे कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा निखारने के साथ-साथ उन्हें निरंतर परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
इस अवसर पर सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का पुरस्कार श्री हीरालाल शर्मा को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संतोष कुमार गौड़, सत्येंद्र कुमार पांडेय, इंद्र बहादुर वर्मा, सुरेश चंद वर्मा, उदयभान सिंह, रामचंद्र यादव सहित विद्यालय के सभी शिक्षकगण, कर्मचारी, छात्र और अभिभावक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
Subscribe to my channel


