उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
खीरी में “ऑपरेशन रक्षा” के तहत मानव तस्करी रोकथाम को लेकर चला विशेष अभियान

रिपोर्ट: डॉ. संजय कुमार पांडेय (स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश)
📞 मोबाइल: 7376326175

स्थान: लखीमपुर खीरी | दिनांक: 28 जनवरी 2026
लखीमपुर खीरी जनपद में मानव तस्करी की रोकथाम, महिलाओं एवं बालिकाओं के संरक्षण, रेस्क्यू, विधिक कार्यवाही एवं पीड़ितों के पुनर्वास के उद्देश्य से 15 दिवसीय विशेष अभियान “ऑपरेशन रक्षा” के तहत थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में व्यापक स्तर पर जन जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया गया।
यह अभियान मुख्यालय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक जनपद खीरी के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के कुशल पर्यवेक्षण में चलाया गया।
इस दौरान उपनिरीक्षक राम अवतार (प्रभारी एचटी/एसजेपीयू), महिला उपनिरीक्षक श्रीमती सवेश मौर्य, हेड कांस्टेबल राजेश यादव, महिला कांस्टेबल संध्या श्रीवास्तव, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) सदस्य श्री रामशरण एवं चाइल्ड लाइन प्रभारी श्रीमती अंजुम परवीन की संयुक्त टीम द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत संचालित स्पा सेंटरों, मसाज पार्लरों, होटलों, ढाबों एवं रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान किसी भी प्रकार की कोई अवांछनीय या संदिग्ध गतिविधि प्रकाश में नहीं आई। साथ ही संबंधित संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि भविष्य में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या शिकायत मिलने पर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
टीम द्वारा आमजन को टोल फ्री नंबर 112, 1090, 1098 आदि की जानकारी देकर जागरूक भी किया गया, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस एवं संबंधित विभागों को दी जा सके।
प्रशासन का कहना है कि इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, जिससे मानव तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक बुराइयों पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके।

Subscribe to my channel


