उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

सेन्ट्रल एकेडमी में उत्साह से मनाया गया गणतंत्र दिवस का पर्व

गणतंत्र के सपनों को पूरा करना सामूहिक दायित्व-जे.पी. तिवारी

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती (वेदांत टाइम्स/बस्ती टाइम्स 24)। सेन्ट्रल एकेडमी में गणतंत्र दिवस का पर्व उत्साह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। निदेशक जे.पी. तिवारी ने ध्वजारोहण करने के बाद छात्रों को सम्बोधित करते हुये कहा कि लम्बे संघर्ष, बलिदान के बाद देश आजाद हुआ और 26 जनवरी 1950 को देश ने लिखित संविधान अंगीकार किया। सीमा तिवारी ने कहा कि 77 वां गणतंत्र देश के लिये महत्वपूर्ण है। देश कई मोर्चो पर प्रगति की ओर है। अमर सेनानियांे और गणतंत्र के संकल्पांे को पूरा करना हम सबका दायित्व है।

सह निदेशक अनुज तिवारी, प्रधानाचार्य दीपिका तिवारी, दुर्गेश तिवारी ने छात्रों को गणतंत्र के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। कहा कि भारतीय गणतंत्र अनेक चुनौतियों के बीच निरन्तर गतिमान है।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओें मानसी, राजश्री तिवारी, रौनक, शिवाकान्त, फरहान, अभिज्ञान बाल्मीकि, अलका, आराध्या, श्रेया, साक्षी, अंजली, एन्जल, मोहिनी, अलका, आदिति मिश्रा, दिव्यांशी, अन्वी, निषिका, गरिमा, मानसी, खुशी, रौना, शिवाकान्त आदि ने देश भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया। मुख्य रूप से आबिद अरशद, द्विजेन्द्र मिश्र, प्रियंका त्रिपाठी, ए.के. मिश्र, रानी, प्रतिमा, शिखा, जैवी, श्रेया, सुधा गौड़, सीमा सिंह, शम्स परवेज, ग्रेसी सिंह, महेश पाण्डेय, रूचि आदि ने बसन्त पंचमी और नेताजी सुभाष चन्द बोस के योगदान की विस्तार से महत्व की जानकारी दिया।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button