ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानव्यापारस्वास्थ्य
मैक्स अस्पताल द्वारका ने मल्टी-स्पेशलिटी ओपीडी सेवाएं शुरू कीं

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी, जनवरी 28, 2026: मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, द्वारका ने आज भिवाड़ी में विभिन्न स्थानों पर अपनी जीआई ऑन्को-सर्जरी और हैंड, रिस्ट व रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। इन ओपीडी सेवाओं का शुभारंभ मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारका के ऑर्थोपेडिक्स एंड जॉइंट रिप्लेसमेंट विभाग के सीनियर डायरेक्टर एवं यूनिट हेड डॉ. दीपक रैना, जीआई ऑन्को-सर्जरी विभाग के एसोसिएट डायरेक्टर एवं यूनिट हेड, डॉ. संजीव कुमार और हैंड, रिस्ट एंड रिकंस्ट्रक्टिव माइक्रोसर्जरी विभाग के , सीनियर कंसल्टेंट डॉ. नीरज गोदारा की उपस्थिति में हुआ।
डॉ. संजीव कुमार प्रत्येक माह के चौथे मंगलवार को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक भारत डायग्नोस्टिक्स, भिवाड़ी में उपलब्ध रहेंगे, जबकि डॉ. नीरज गोदारा प्रत्येक माह के चौथे गुरुवार को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक गोपीनाथ हॉस्पिटल, भिवाड़ी में मरीजों को प्राथमिक परामर्श
और फॉलो-अप सेवाएं प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर मैक्स हॉस्पिटल द्वारका के ऑर्थोपेडिक्स एंड जॉइंट रिप्लेसमेंट विभाग के सीनियर डायरेक्टर एवं यूनिट हेड डॉ. दीपक रैना ने कहा “नई ओपीडी सेवाओं के माध्यम से भिवाड़ी के लोगों को एडवांस्ड रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी की सुविधा उनके घर के पास उपलब्ध कराई जा रही है। चोट, दुर्घटना और ट्रॉमा की स्थिति में विशेषज्ञ से समय पर परामर्श न लेने से आगे चलकर मूवमेंट और फ्लेक्सिबिलिटी से जुड़ी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। समय पर सही इलाज से इन कॉम्प्लीकेशन्स को रोका जा सकता है।“
मैक्स हॉस्पिटल द्वारका के जीआई ऑन्को-सर्जरी विभाग के एसोसिएट डायरेक्टर एवं यूनिट हेड, डॉ. संजीव कुमार ने बताया “गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कैंसर पाचन तंत्र के विभिन्न अंगों जैसे इसोफेगस, पेट, छोटी और बड़ी आंत, लिवर, गॉलब्लैडर और पैंक्रियाज को प्रभावित कर सकता है। ये कैंसर पेट के किसी भी अंग में अल्सर या गांठ के रूप में शुरू होकर समय पर पहचान न होने पर तेजी से शरीर के अन्य हिस्सों में फैल सकते हैं। एडवांस्ड सर्जिकल टेक्नोलॉजी की मदद से इन सर्जरी को अधिक प्रभावी तरीके से किया जा सकता है, जिससे पोस्ट-ऑपरेटिव केयर कम होती है और रिकवरी तेज होती है। नई सर्जिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी में मरीजों को कंप्रिहेंसिव कंसल्टेशन, ट्रीटमेंट प्लानिंग और फॉलो-अप केयर की सुविधा दी जाएगी।“
मैक्स हॉस्पिटल द्वारका के हैंड, रिस्ट एंड रिकंस्ट्रक्टिव माइक्रोसर्जरी विभाग के , सीनियर कंसल्टेंट डॉ. नीरज गोदारा ने कहा “हैंड, रिस्ट और रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी के लिए एक समर्पित विशेषज्ञ होना बेहद जरूरी है, क्योंकि यह सर्जरी कॉम्प्लेक्स और नाजुक मामलों से जुड़ी होती है। विशेषज्ञ देखभाल से अधिक सटीक इलाज और बेहतर रिकवरी संभव हो पाती है। एडवांस्ड तकनीकों और नियमित परामर्श के जरिए मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य परिणाम सुनिश्चित किए जा सकते हैं।“
इन ओपीडी सेवाओं की शुरुआत मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, द्वारका की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत मेट्रो शहरों से बाहर भी स्पेशलाइज्ड और एडवांस्ड हेल्थकेयर सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। भिवाड़ी में जीआई ऑन्को सर्जरी और हैंड, रिस्ट व रिकंस्ट्रक्टिव माइक्रोसर्जरी सेवाएं उपलब्ध होने से मरीजों को समय पर डायग्नोसिस, पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट और निरंतर देखभाल का लाभ मिलेगा, जिससे वे अपने घर के पास ही वर्ल्ड-क्लास मेडिकल एक्सपर्टीज प्राप्त कर सकेंगे।

Subscribe to my channel


