खेलदेशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

कृष्णा खेल संस्थान ने राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गणतंत्र दिवस, मैत्री मैच में जसोल टीम रही विजयी

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

कृष्णा सेवा संस्थान की शाखा कृष्णा खेल संस्थान द्वारा गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रभक्ति का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी सदस्यों ने अपने हाथो में तिरंगा लहराकर राष्ट्रगान गाया व उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस मनाया।

कृष्णा खेल संस्थान उपाध्यक्ष नितेश निम्बार्क ने बताया कि संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे व खेल संस्थान अध्यक्ष आनंद मेहता के निर्देशन में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया व कृष्णा क्रिकेट क्लब व जसोल क्रिकेट क्लब के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन रखा गया जिसमें जसोल टीम विजयी रही।व मेन ऑफ़ द मैच मोहित बारसा रहे, मैच में स्वरूप प्रजापत, सुरेश माही, विजय त्रिवेदी, जगदीश जाखड़, सोनू जाट ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

सचिव दिलीप अग्रवाल ने बताया कि कृष्णा खेल संस्थान द्वारा गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान की ओर से विभिन्न खेल गतिविधियों और मैत्री मैच का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे ने कहा कि कृष्णा सेवा संस्थान सेवा के साथ साथ राष्ट्र भक्ति के आयोजन में भी अपनी अग्रणी भूमिका निभाती है हमारी इस पहल में हमारा उद्देश्य है कि युवाओं को राष्ट्र पर्व के साथ जोड़ते हुए उनका उत्साह वर्धन करना है।

प्रत्येक प्रतिभा को एक मंच मिले उनका हौसला बढे यही हमारा दायित्व है।

आंनद मेहता ने कहा कि इस प्रतियोगिता में अतिथि गौतम चौपड़ा व अशोक श्रीमाली की उपस्थिति में प्रतिभागी टीम को पुरस्कार भी प्रदान किए गए ताकि यह आयोजन यादगार बन सके।

खेल संस्थान सदस्य खेल आयोजन के साथ साथ सेवा में भी सहयोग कर रहे है।

समारोह की शुरुआत तिरंगा फहराकर और राष्ट्रगान के साथ हुई। इस दौरान संस्थान के सदस्यों और स्थानीय युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा रैली निकाली, जिससे पूरा माहौल ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से गुंजायमान हो उठा।

संस्थान के सदस्यों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना जागृत करना और खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है।

 कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को मिठाई वितरित की गई। इस अवसर पर मुकेश सिंह,नवनीत भाटीया, हितेश मुनोत,सुजीत जोश,अरुण जैन सहित कृष्णा खेल संस्थान के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button