LIVE TVअपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पोक्सो आरोपी गिरफ्तार, बज्जू में वाहन चोरी का खुलासा

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर | 28 जनवरी 2026
बीकानेर जिले में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी और सराहनीय कार्रवाई करते हुए एक ओर जहां पोक्सो एक्ट के गंभीर मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं दूसरी ओर बज्जू थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को दबोचकर दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
⚠️ श्रीडूंगरगढ़ में पोक्सो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़, जिला बीकानेर की टीम ने 8 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गंभीर अपराध करने वाले आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज श्री हेमन्त कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री बनवारी लाल मीणा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी श्रीडूंगरगढ़ श्री निकेत कुमार पारिक के सुपरविजन में थानाधिकारी श्री कश्यप सिंह के नेतृत्व में की गई।
घटना के बाद समाज में फैले आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को दस्तयाब कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी: भंवरलाल पुत्र गिदालाल, जाति जाट, उम्र 65 वर्ष, निवासी कालूबास, श्रीडूंगरगढ़, जिला बीकानेर।
फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ व अनुसंधान जारी है।
पुलिस टीम में शामिल: भगवानाराम, पुनित कुमार, चन्द्रपाल, अभिषेक, जयप्रकाश।
🚨 बज्जू में वाहन चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना बज्जू ने वाहन चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
दिनांक 25 जनवरी 2026 को नगरासर निवासी दिनेश विश्नोई की मोटरसाइकिल घर के आगे से चोरी हो गई थी। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं वृत्ताधिकारी कोलायत श्री संग्राम सिंह के सुपरविजन तथा थानाधिकारी श्री जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी:
रामनिवास उर्फ रामा पुत्र पप्पूराम, उम्र 22 वर्ष
कमल किशोर पुत्र पप्पूराम, उम्र 20 वर्ष
(दोनों निवासी नगरासर, थाना बज्जू, जिला बीकानेर)
आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल के अलावा एक अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
पुलिस टीम में शामिल: धर्मवीर हेड कांस्टेबल, किशनलाल, हड़मानराम, रामेश्वरलाल।
✅ बीकानेर पुलिस की सक्रियता की सराहना
इन दोनों मामलों में बीकानेर पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Subscribe to my channel


