बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
बालोतरा: राजकीय जनजाति बालिका आश्रम में 12वीं कक्षा की विदाई और भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। राजकीय जनजाति बालिका आश्रम छात्रावास के प्रांगण में गणतंत्र दिवस के पूर्वसंध्या पर 12वीं कक्षा की छात्राओं के विदाई समारोह और भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिसने उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया।
समारोह में प्रमुख अतिथियों के रूप में श्रीमान वागारामजी (प्रिंसिपल), श्री ओमप्रकाश जी, श्री धूड़ाराम जी, श्री दीपाराम जी, श्री जोगाराम जी, और अरबन कॉऑपरेटिव बैंक बालोतरा के चेयरमैन श्रीमान अशोक सिंगवी के साथ प्रभा सिंगवी एवं श्री कांतिलाल ज़ी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वार्डन देवी भील के सानिध्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर छात्राओं ने नृत्य, गायन और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भामाशाह सम्मान समारोह में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों का सम्मान किया गया, जिससे समारोह की गरिमा और बढ़ गई।
कार्यक्रम के अंत में विदाई ले रही छात्राओं को शुभकामनाएँ दी गई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

Subscribe to my channel


