देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
साहित्य उत्सव में आकर्षण का केंद्र बना कथन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन एवं उदय यूथ कम्युनिटी के संयुक्त तत्वावधान में 19 जनवरी से 25 जनवरी तक साहित्य उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनियाँ लगाई गई। इस अवसर पर साहित्य को समर्पित मंच कथन द्वारा भी अपनी प्रदर्शनी लगाई गई और स्थानीय स्तर के साहित्यकारों की पुस्तकों सहित महापुरुषों के विचारों वाले फ्रेम प्रदर्शित किए गए। इसके साथ ही मंच द्वारा एक हजार से भी अधिक लोगों तक कुँवर नारायण की प्रेरणादायी पंक्तियाँ बुकमार्क के माध्यम से पहुंचाई गई। कथन के संरक्षक एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. बंशीधर तातेड़ ने बताया कि कथन लगातार ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से साहित्यिक गतिविधियों का आयोजन करवा रहा है जिसे बाड़मेर के युवा संचालित कर रहे हैं। इसकी स्थापना कवि जेठानंद पंवार एवं उनके सहयोगियों द्वारा की गई है एवं इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को साहित्य से जोड़ना है। इस अवसर पर रावत त्रिभुवनसिंह, डॉ. मुकेश पचौरी, सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. पांचाराम चौधरी, सहायक आचार्य डॉ. गणपत सिंह राजपुरोहित, डॉ. आदर्श किशोर जाणी, डॉ. बी. एल. धनदे, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रघुवीरसिंह तामलोर, मदन बारूपाल, डॉ. रवींद्र मारू, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक हरचंदराम पंवार, कवि ओम अंकुर, कवयित्री नीलम जैन, वंदना पंवार, रानी जांगिड़, रविशंकर कोडेचा श्यामलाल कोडेचा, दमाराम लोहिया, कवि महेश पन्नू, चंद्रवीर गर्ग ‘ आबदार ‘ सहित कई साहित्यकारों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कथन को एक सराहनीय पहल बताया। प्रदर्शनी के समापन पर डॉ. बंशीधर तातेड़ एवं संस्थापक जेठानंद पंवार ने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले तमाम सहयोगियों को प्रशस्ति-पत्र देकर आभार व्यक्त किया।

Subscribe to my channel


