देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जसोल- स्थानीय नवकार विद्या मंदिर माध्यमिक जसोल में 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्या किरण कोठारी ने बताया कि विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नवकार शिक्षण समिति अध्यक्ष उषभराज जी तातेड़, श्री ओसवाल समाज जसोल अध्यक्ष अशोक कुमार जी ढ़ेलडिया, तेरापंथ सभा अध्यक्ष भूपतराज जी कोठारी , नवकार शिक्षण समिति सचिव महेंद्र जी भुतानी एवं पूर्व अध्यक्ष डूंगर चंद जी सालेचा, अशोक पी. चौपड़ा, विजेन्द्र मेहता , देवराज जे बोकड़िया, देवराज सी बोकड़िया ने ध्वजारोहण किया । इसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति व लोक संस्कृति से ओतप्रोत , नृत्य , गीत, व भाषण की प्रस्तुति दी गई।इस अवसर पर विद्यालय विकास हेतु मातुश्री स्व. सुकी देवी धर्मपत्नी स्व. चम्पालाल जी ढ़ेलडिया बोहरा की प्रथम पुण्य स्मृति में 21000 हजार रुपये उनके सुपुत्र अशोक जी ढ़ेलडिया (मोनिका ग्रुप) द्वारा देने की घोषणा की गई।
डूंगरचंद जी सालेचा ने संबोधित करते हुए कहा कि
शिक्षक युग निर्माता होता है और छात्र राष्ट्र के भाग्य विधाता होते हैं। शिक्षक ही छात्रों को संस्कारित करके उन्हें राष्ट्र के सुयोग्य, ईमानदार और कर्मठ, देश भक्त नागरिक बनाते हैं, इसलिए समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। भूपतराज कोठारी ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें सविंधान व अधिकारों के बारे में बताता है। विद्यार्थी कठिन परिश्रम कर देश का नाम रोशन करे। नवकार शिक्षण समिति के अध्यक्ष उषभराज तातेड़ ने आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय में हुए विकास कार्यो व श्रेष्ठ परिणामो के बारे में बताया । एवं नवकार विदयालय के इतिहास व पिछले 25 वर्षों की गतिविधियों के बारे में बताते हुए भविष्य की कार्ययोजना बताई।

Subscribe to my channel


