बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
बीकानेर देहात भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया का एक वर्ष पूरा, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी, बीकानेर देहात के जिला अध्यक्ष श्री श्याम जी पंचारिया के सफल, सक्रिय और जनसेवाभाव से परिपूर्ण एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका साफा व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया तथा मिठाइयाँ वितरित कर खुशी जाहिर की गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि श्री पंचारिया का नेतृत्व न केवल संगठन को मजबूती देने वाला रहा है, बल्कि उन्होंने हर कार्यकर्ता में आत्मविश्वास और ऊर्जा का संचार किया है। उन्होंने प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता से आत्मीय संबंध बनाकर संगठन को परिवार की तरह जोड़े रखा तथा छोटे-बड़े सभी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान का निरंतर प्रयास किया।
किसान, पानी और गौचर भूमि के लिए लगातार संघर्ष
अपने कार्यकाल के दौरान श्री पंचारिया किसानों के हितों के लिए हमेशा मजबूती से खड़े नजर आए। चाहे
किसानों के लिए यूरिया की उपलब्धता का मुद्दा हो,
जल संकट को लेकर प्रशासन से संवाद हो,
खेजड़ी कटाई रोकने का विषय हो,
या गौचर भूमि संरक्षण का मामला —
हर विषय पर उन्होंने जनहित को सर्वोपरि रखते हुए प्रभावी भूमिका निभाई।
संगठन को बनाया मजबूत और सक्रिय
संगठनात्मक दृष्टि से उन्होंने मंडल से लेकर जिला स्तर तक लगातार प्रवास, बैठकें और संवाद के माध्यम से संगठन को सक्रिय और गतिशील बनाए रखा। कार्यकर्ताओं को सम्मान, मार्गदर्शन और जिम्मेदारी देकर उन्होंने यह सिद्ध किया कि “मजबूत संगठन ही मजबूत लोकतंत्र की नींव होता है।”
नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं
कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्री पंचारिया के सेवा, समर्पण और संघर्ष को प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, जिला महामंत्री श्री कैलाश बिश्नोई, प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा श्री महावीर सिंह चारण, श्री राजाराम ओझा, जिला मंत्री श्री सुरेन्द्र स्वामी, श्री भवानी पाईवाल, श्री महेंद्र ढाका, श्री श्रवण प्रजापत, श्री रामेश्वर पारीक, श्री कुलदीप सारस्वत, श्री सुभाष धारणिया, श्री के.के. जांगिड़, श्री सी.आर. चौधरी, श्री लक्ष्मण गुरिया, बिछवाल मंडल अध्यक्ष सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वास्तव में श्री श्याम पंचारिया का यह एक वर्ष सेवा, समर्पण और संघर्ष की प्रेरणादायक मिसाल रहा।

Subscribe to my channel
