उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
थारू क्षेत्र में बाघ का आतंक: 4 वर्षीय अराध्यम की मौत, विधायक रोमी साहनी ने परिजनों को दी आर्थिक सहायता

रिपोर्ट डॉक्टर संजय कुमार पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश मोबाइल नंबर 7376 3261 75
थारू क्षेत्र में बाघ के हमले से एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत से पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। दो दिन पहले ग्राम परसिया में खेत में मजदूरी कर रहे दंपति का चार वर्षीय पुत्र अराध्यम (पुत्र राधे) अपने माता-पिता के साथ खेत गया हुआ था, तभी अचानक बाघ ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में मासूम अराध्यम की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में वन्य जीवों के आतंक को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलने पर विधायक रोमी साहनी लखनऊ से ग्राम परसिया पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने पीड़ित परिवार को तत्काल राहत देते हुए बच्चे की मां अनीता को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
विधायक रोमी साहनी ने परिजनों को आश्वासन दिया कि वे इस मामले में सरकार से और अधिक आर्थिक मदद दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और बाघ की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश भी दिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और लोग वन्यजीवों से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग कर रहे हैं।


Subscribe to my channel


