बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

नोखा: डॉ. विजय कुमार भार्गव का सामाजिक सरोकार, दो संस्थाओं को दिया महत्वपूर्ण सहयोग

 

नोखा।

समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय डॉ. विजय कुमार भार्गव ने एक बार फिर मानवता और जीव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। डॉ. भार्गव द्वारा दो अलग-अलग सामाजिक संस्थाओं को महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया गया।

डॉ. विजय कुमार भार्गव ने अपनाघर आश्रम नोखा मंडी, बीकानेर में रह रहे प्रभु जनो को

 फल वितरण हेतु सहयोग प्रदान किया, जिससे प्रभुजनो के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

वहीं दूसरी ओर, सनराइज फाउंडेशन ट्रस्ट बीकानेर द्वारा गंगा शहर नोखा रोड पर स्थित संचालित कोचिंग लाइब्रेरी में पढ़ रहे गरीब बच्चे बच्चियो के शिक्षा हेतु सहयोग प्रदान किया!जिससे बच्चे बच्चियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली! भार्गव ने कोचिंग संचालक अखाराम चौधरी और आश्रम अध्यक्ष किरण झंवर दोनों का अभार जताया!

डॉ. भार्गव का कहना है कि समाज के कमजोर वर्गों, बच्चों और बेसहारा पशुओं की सेवा करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। उन्होंने दोनों संस्थाओं की सराहना करते हुए वीआर फाउंडेशन की श्रीमती अर्चना सक्सेना जी एवं जीव रक्षक समिति के जगदीश जी प्रजापत का आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि डॉ. विजय कुमार भार्गव का सामाजिक संस्थाओं के प्रति सहयोग निरंतर जारी है, जिससे क्षेत्र में सकारात्मक सामाजिक बदलाव देखने को मिल रहा है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button