उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

बस्ती में आर्य समाज द्वारा बसंत पंचमी, नेताजी जयंती व वीर हकीकत राय बलिदान दिवस पर भव्य आयोजन

 

बस्ती | 23 जनवरी

आर्य समाज नई बाजार, बस्ती में बसंत पंचमी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती एवं वीर हकीकत राय बलिदान दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ ओम प्रकाश आर्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वैदिक यज्ञ से किया गया। यज्ञ के माध्यम से राष्ट्र, समाज एवं युवा पीढ़ी के चरित्र निर्माण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर ओम प्रकाश आर्य ने बसंत पंचमी पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वीर हकीकत राय के बलिदान, धर्मनिष्ठा एवं अदम्य साहस का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि वीर हकीकत राय का जन्म 1719 में सियालकोट में लाला बागमल पुरी के यहाँ हुआ था। उनकी माता का नाम गौरा था। फारसी सीखने के लिए उन्हें मदरसे भेजा गया, जहाँ सहपाठियों द्वारा माता दुर्गा के प्रति आपत्तिजनक शब्द कहे जाने का उन्होंने विरोध किया। इसी बात को लेकर उन पर झूठा आरोप लगाया गया और अंततः उनसे इस्लाम या मृत्यु में से एक चुनने को कहा गया। वीर हकीकत राय ने धर्म परिवर्तन से इनकार करते हुए वीरगति को स्वीकार किया और अमर हो गए।

प्रधानाध्यापक आदित्य नारायण गिरि ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के राष्ट्रवादी विचारों, त्याग और स्वतंत्रता संग्राम में उनके अद्वितीय योगदान पर प्रेरणादायक व्याख्यान प्रस्तुत किया।

योगाचार्य गरुण ध्वज पाण्डेय ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना एवं नैतिक मूल्यों का विकास करना है।

अंत में आयोजकों द्वारा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों के अलावा अनूप कुमार त्रिपाठी, नितेश कुमार, दिनेश मौर्य, अरविन्द श्रीवास्तव, स्वप्नल, ज्योति सोनी, शिवांगी गुप्ता, अंशिका पाण्डेय सहित अनेक शिक्षक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

गरुण ध्वज पाण्डेय

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button