उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
अनुराग सारथी के नेतृत्व में धौरहरा में देर रात तक चली ऐप्जा की बैठक

रिपोर्ट डॉक्टर संजय कुमार पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश मोबाइल नंबर 7376 3261 75
धौरहरा खीरी– आज दिनांक 21 जनवरी 2026 को धौरहरा क्षेत्र में ऑल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन (ऐप्जा) की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक देर रात तक चली। बैठक ऐप्जा के चीफ कोऑर्डिनेटर अनुराग सारथी जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से 25 जनवरी 2026 को ऐप्जा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा जी के धौरहरा आगमन को लेकर आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा एवं नई कमेटी के शपथ ग्रहण समारोह की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में तिरंगा यात्रा को भव्य, अनुशासित एवं गरिमामय रूप से आयोजित करने पर जोर दिया गया। साथ ही शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिम्मेदारियां तय की गईं और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
इस बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला, पत्रकार दीपेन्द्र मिश्रा, प्रेम जायसवाल, ओमनरायन शुक्ला, अभिषेक शुक्ला, अचल अवस्थी, डॉक्टर कमल किशोर तिवारी, प्रदीप दीक्षित, अजीत शुक्ला, दीपक तिवारी, बलराम पांडेय, धर्मपाल सिंह, रामबाबू गुप्ता, अनूप मिश्रा (अलर्ट), राकेश श्रीवास्तव,शिवबालक दीक्षित व मुफीद खान सहित संगठन के कई पदाधिकारी व सक्रिय सदस्य मौजूद रहे।
बैठक में सभी उपस्थित पत्रकारों ने संगठन की मजबूती, पत्रकार हितों की रक्षा एवं एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। अंत में आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों से सक्रिय सहभागिता की अपील की गई।


Subscribe to my channel


