उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी में “ऑपरेशन रक्षा” के तहत मानव तस्करी रोकथाम को लेकर चला विशेष अभियान, स्पा सेंटर, होटल व ढाबों की हुई जांच

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय कुमार पांडेय,स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश

मोबाइल: 7376326175

लखीमपुर खीरी, 21 जनवरी 2026।

मानव तस्करी की रोकथाम, महिलाओं एवं बालिकाओं के संरक्षण, रेस्क्यू, विधिक कार्यवाही एवं पीड़ितों के पुनर्वास के उद्देश्य से जनपद खीरी में 15 दिवसीय विशेष अभियान “ऑपरेशन रक्षा” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना एएचटी खीरी द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में विशेष अभियान एवं जन जागरूकता अभियान चलाया गया।

यह अभियान मुख्यालय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा जारी आदेश के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के पर्यवेक्षण में चलाया गया।

अभियान के दौरान उपनिरीक्षक राम अवतार (प्रभारी एएचटी/एसजेपीयू), उपनिरीक्षक आदि प्रताप सिंह, महिला उपनिरीक्षक सर्वेश मौर्य, हेड कांस्टेबल गुलफाम उल्लाह, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, महिला कांस्टेबल संध्या श्रीवास्तव, श्री रामशरण (सीडब्ल्यूसी सदस्य), सुश्री प्रियंका वर्मा (श्रम प्रवर्तन अधिकारी) तथा श्रीमती अंजुम परवीन (प्रभारी चाइल्ड लाइन) की संयुक्त टीम द्वारा कोतवाली नगर क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटरों, मसाज पार्लरों, होटलों एवं ढाबों में सघन चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध या अनैतिक गतिविधि नहीं पाई गई। हालांकि एक स्थान पर बाल श्रम करते हुए एक लड़का पाया गया, जिस पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई।

टीम द्वारा संबंधित संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि भविष्य में यदि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या शिकायत सामने आती है तो उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम जनता को टोल फ्री नंबर 112, 1090, 1098 आदि की जानकारी देकर जागरूक भी किया गया।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि “ऑपरेशन रक्षा” के तहत आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे ताकि मानव तस्करी, बाल श्रम और महिलाओं के शोषण जैसी घटनाओं पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button