खैरथल- तिजारादेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

मुंडावर में अमर शहीद हेमू कालाणी को श्रद्धांजलि, 83वां शहादत दिवस मनाया

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

खैरथल। मुंडावर शहर में हिन्द सिंध के अमर शहीद एवं देशभक्त हेमू कालाणी का 83वां शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में समाज के लोगों ने कैंडल जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर वीर शहीद को नमन किया।

कार्यक्रम में भारतीय सिन्धु सभा के सदस्य चेतन तनवानी ने बताया कि हर वर्ष 21 जनवरी को बलिदानी हेमू कालाणी को श्रद्धा के साथ याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि हेमू कालाणी का त्याग और बलिदान देश व समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा तथा युवाओं को राष्ट्रसेवा की राह दिखाता रहेगा।

श्रद्धांजलि सभा में समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से मोतीराम रामनाणी, गुलाब जसवानी, सोनू मनवानी, राजेश तनवानी, सुभाष मनवानी, टिंकू मनवानी, बॉबी तनवानी, मनोज तनवानी, अशोक जसवानी, दीशु रामचंदानी, मानस आहुजा एवं लक्की रामचंदानी ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

अंत में उपस्थितजनों ने शहीद हेमू कालाणी के जीवन, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button