खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

घुटनों तक भरे पानी में कंधे पर शव लेकर जाना पड़ा, ग्रामीणों में आक्रोश

हींगवाहेड़ा में अंतिम संस्कार के दौरान सामने आई बदहाल रास्ते की तस्वीर

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

तिजारा। क्षेत्र के हींगवाहेड़ा गांव में एक महिला के निधन के बाद अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट तक पहुंचना ग्रामीणों के लिए भारी पड़ गया। श्मशान जाने वाले रास्ते में वर्षों से चले आ रहे आपसी विवाद के कारण पानी भरा हुआ है, जिससे गुजरते हुए ग्रामीणों को कंधे पर शव लेकर घुटनों तक पानी में चलना पड़ा। इस दौरान कई लोग फिसले भी, लेकिन परंपरा निभाते हुए किसी तरह शव को श्मशान घाट तक पहुंचाया गया। अंतिम संस्कार में गांव के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मौजूद ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या कोई नई नहीं है, बल्कि लंबे समय से रास्ते में जलभराव बना हुआ है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जिससे आम आवागमन के साथ-साथ अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील कार्यों में भी गंभीर परेशानी झेलनी पड़ती है।

घटना के बाद ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द रास्ते से जुड़े जलभराव के विवाद का निस्तारण कराने और सड़क के दोनों ओर नालियां बनवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी परिवार को इस तरह की पीड़ा न झेलनी पड़े।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन करने को मजबूर होंगे। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि प्रशासन इस मानवीय मुद्दे को गंभीरता से लेकर तत्काल कार्रवाई करेगा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button