अलवरखैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
टाइगर संरक्षण का संदेश लेकर अलवर टाइगर अंतरराष्ट्रीय मैराथन की तैयारियाँ तेज

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
खैरथल तिजारा, अलवर | टाइगर संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित होने वाली अलवर टाइगर अंतरराष्ट्रीय मैराथन को लेकर जिलेभर में तैयारियाँ तेज हो गई हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए शहर के स्कूलों, कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी में जाकर युवाओं व विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में मैराथन में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इस क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा अलवर जिला उपाध्यक्ष एवं अलवर टाइगर मैराथन कोर मेंबर विनोद यादव तथा अलवर सांसद के प्रतिनिधि विजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मैराथन में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी 25 जनवरी 2026 तक वेबसाइट www.alwertigermarathon.com पर अपना पंजीयन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर की मैराथन दौड़ 8 फरवरी 2026 (रविवार) को अलवर में आयोजित की जाएगी। मैराथन का मुख्य उद्देश्य टाइगर संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाना है। इस तरह के आयोजनों से वन्यजीव संरक्षण को लेकर समाज में सकारात्मक सोच विकसित होती है।
कार्यक्रम से जुड़े कार्यकर्ताओं और आयोजकों ने अलवर टाइगर मैराथन को सफल बनाने तथा टाइगर संरक्षण के इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। आयोजन को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Subscribe to my channel


