उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखनऊ

आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर एवं योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की नई कार्यकारिणी घोषित, सन्नो दुबे को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

लखनऊ (वेदांत टाइम्स/बस्ती टाइम्स 24 न्यूज)। आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर एवं योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश (AHWC-YA) की प्रदेश कार्यकारिणी में बड़ा बदलाव किया गया है। संगठन की सक्रिय प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों की ऑनलाइन बैठक में सामूहिक निर्णय लेते हुए निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

इस नई प्रदेश कार्यकारिणी में सन्नो दुबे को प्रदेश उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सन्नो दुबे लंबे समय से संगठन से जुड़कर आयुष, योग और स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। उनके अनुभव और कार्यक्षमता को देखते हुए उन्हें यह दायित्व दिया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सिंह के आदेश पर गठित इस नई कार्यकारिणी से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि सन्नो दुबे के नेतृत्व और योगदान से प्रदेश में आयुष एवं योग गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी।

नई कार्यकारिणी के गठन को संगठन के पुनर्गठन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे प्रदेश स्तर पर आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर एवं योग एसोसिएशन की सक्रियता और प्रभावशीलता बढ़ेगी।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button