उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द के अपमान से रोषः शिवसेना ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

शंकराचार्य का अपमान करने वाले अधिकारियों पर हो कड़ी कार्रवाई- संजय प्रधान

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। बुधवार को शिवसेना (यूबीटी) के प्रदेश सचिव संजय प्रधान के नेतृत्व में शिव सैनिकों ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। मांग किया कि माघ मेले में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों का अपमान करने वाले अधिकारियों, पुलिस कर्मियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई के साथ ही शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को सम्मानपूर्वक गंगा स्नान कराये जाने की व्यवस्था करायी जाय।

ज्ञापन देने के बाद प्रदेश सचिव संजय प्रधान ने कहा कि मौनी अमावस्या पर शाही स्नान के लिए जा रहे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पालकी को पुलिस ने रोका, मारपीट की जिसमें उनके कई शिष्य घायल हुए। यह अपमान दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे अधिक चिन्ताजनक स्थिति ये है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से माघ मेला प्रशासन शंकराचार्य होने का प्रमाण-पत्र मांग रहा है। कहा कि शंकराचार्य सरकारें तय नहीं करती। शिवसेना शंकराचार्य, उनके शिष्यों के अपमान का मुखर विरोध करते हुये मांग करती है कि उन्हें समुचित आदर दिया जाय।

राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजने वालों में मुख्य रूप से वरिष्ठ शिव सैनिक विनोदमणि त्रिपाठी, सूरज कुमार शुक्ल, आनन्द, राघवेन्द्र प्रताप, शिवशंकर आदि शामिल रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button