उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीस्वास्थ्य

खेत में तेंदुए के हमले से 4 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में दहशत का माहौल

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय कुमार पांडेय,स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश

मोबाइल: 7376326175

लखीमपुर खीरी / पलिया।

पलिया क्षेत्र के ग्राम देवीपुर में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां खेत में काम कर रहे मजदूर के चार वर्षीय मासूम बेटे को तेंदुए (टाइगर) ने अपना शिकार बना लिया। इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में दहशत का माहौल फैल गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देवीपुर गांव निवासी राधे, जो थारू जनजाति से संबंध रखते हैं, अपनी पत्नी के साथ जगदेव सिंह के खेत में गन्ना छीलने का काम कर रहे थे। उन्होंने अपने चार वर्षीय बेटे आरध्यम को खेत की मेड़ पर बैठा दिया था। इसी दौरान अचानक जंगल की ओर से आए तेंदुए ने बच्चे पर हमला कर दिया।

मौके पर मौजूद मजदूरों ने शोर मचाया, जिससे तेंदुआ बच्चे को छोड़कर भाग गया, लेकिन तब तक वह बच्चे का सिर खा चुका था। गंभीर रूप से घायल बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में भय का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। रेंजर विनय कुमार ने बताया कि घटना बेहद दर्दनाक है। फिलहाल इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की तैयारी की जा रही है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button