जोधपुरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
श्रीनवकार जैन सोसाइटी ने लिया झंवर गौशाला मे सेवा का अनुपम लाभ

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जोधपुर 19 जनवरी 026 श्रीनवकार जैन सोसाइटी ने लिया झंवर गौशाला मे सेवा का अनुपम लाभ । कराया गोमाता को स्वास्थवर्धक हरी कटिंग घास लापसी गुड़ का भोजन । नवकार महामंत्र धून व गौमाता के जयकारों से गुंजी झंवर स्थित न्यायेश्वर महादेव गौशाला । श्रीनवकार जैन सोसाइटी पाल रोड के तत्वावधान में विभिन्न सेवाभावी लाभार्थी परिवारों द्धारा जीवों एवं गौ वंश जीवदया सेवा का अनुठा लाभ लेते गोमाता को गुड़ स्वस्थवर्धक हरी हरी घास का भोजन कराने का आनंद लेकर अनंत अनंत पुण्यार्जन किया । सोसायटी सचिव महेंद्र मेहता व प्रवक्ता धनराज विनायकिया ने संयुक्त रूप से बताया निस्वार्थ भाव से सामाजिक जीवदया सरोकार के कार्यो अग्रणी भूमिका अनूठी जीवदया सेवा कार्यो में लक्ष्मी का सदुपयोग पून्यउपार्जन करने वाली संस्था श्रीनवकार जैन सोसाइटी पाल रोड़ के तत्वावधान में जीवदया कार्यक्रम की कड़ी मे जोधपुर के समिप झंवर स्थित न्यायेश्वर महादेव गौशाला में नवकार महामंत्र की स्वर लेहरियों व गौमाता के जय जयकारों के साथ श्रावक गोतमचंद सिंघवी गोपाल भंडारी महेंद्र मेहता ,अमरचंद लोढ़ा महेंद्र गांधी , राजशेखर भंडारी हरीश सिंघवी राजशेखर भण्डारी, सुरेश छाजेड़ मुकेश जैन जीतेद्र वैद मेहता मनीष लोढा नक्षत्रा स्वास्तिक लोढा़ धनू विनायका आदि कई संस्था सदस्यों द्वारा जीवदया सेवा की कड़ी मे विभिन्न प्रकार की हरी हरी कतरन घास लापसी गुड़ आदि झंवर स्थित न्यायेश्वर महादेव गौशाला के करीब 350 गौवंश को खिलाने का अनुपम लाभ लिया ।
इस अवसर गौशाला परिवार की तरफ से झंवर सरपंच भवरराम पटेल आदि सदस्यों ने श्री नवकार जैन सोसायटी का आभार व धन्यवाद ज्ञापित करते प्रार्थना कि श्रीनवकार जैन सोसाइटी परिवार इसी प्रकार जीवदया के क्षेत्र में उत्तरोत्तर प्रगति कर पुन्य लाभ लेते रहे।अध्यक्ष गोपाल भंडारी महेंद्र मेहता व विनायकिया ने संस्था द्वारा सेवाभावी भामाशाहों के सहयोग से जीवदया समर्पित अनुमोदनीय सेवा को देखते हुए सभी लाभार्थियों व प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहभागिता निभाने वालों का आभार जताया।विनायकिया ने सोसाइटी की ओर से विश्व शांति उद्देश्य को लेकर चल रहे नवकार महामंत्र जाप तथा जीवदया करने व करवाने का लक्ष्य एवं आसपास धर्मानुरागीयों को लाभ लेने का अनुरोध किया।

Subscribe to my channel


