अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी में घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी | शहर में वाहन चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब चोर घर के बाहर खड़ी महंगी गाड़ियों को भी निशाना बनाने लगे हैं। ताजा मामला भिवाड़ी के फेज-8 क्षेत्र का है, जहां देर रात एक स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी हो गई। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, इसके बावजूद चोर बेखौफ होकर फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार करन सिंह दायमा, निवासी आलमपुर, तहसील टपूकड़ा, जिला खैरथल-तिजारा, अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी (RJ40 UC 2007) को भिवाड़ी फेज-8 स्थित मकान संख्या 8/702 के बाहर खड़ी कर सो रहे थे।

बताया जा रहा है कि 18-19 जनवरी 2026 की रात करीब 2:30 बजे एक काले रंग की बिना नंबर की स्कॉर्पियो वहां आकर रुकी। उसमें से उतरे एक अज्ञात व्यक्ति ने कुछ ही सेकंड में करन सिंह की स्कॉर्पियो को स्टार्ट किया और मौके से फरार हो गया।

पीड़ित के अनुसार पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है, जिसकी वीडियो फुटेज उनके पास सुरक्षित है। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने तुरंत 112 पुलिस हेल्पलाइन पर सूचना दी और बाद में पुलिस थाना भिवाड़ी फेज-थर्ड में लिखित शिकायत देकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की वारदातें पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। लोगों का कहना है कि अगर औद्योगिक शहर भिवाड़ी में घर के बाहर खड़ी गाड़ियां भी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिक खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करेगा।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button