खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
जनसुनवाई में अधिवक्ताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं में कहासुनी, माहौल हुआ तनावपूर्ण

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
तिजारा। तिजारा विधायक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान मंगलवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब अभिभाषक संघ तिजारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जनसुनवाई में पहुंचा। अधिवक्ताओं ने अपने हितों से जुड़ी कई मांगें विधायक महंत बाबा बालक नाथ जी के समक्ष रखीं, जिन पर विधायक जवाब दे रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर अभिभाषक संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते तू-तू, मैं-मैं और धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। मौके पर मौजूद लोगों और सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया, जिसके बाद स्थिति पर काबू पाया गया। घटना के संबंध में हमारे संवाददाता द्वारा पूछे गए सवाल पर विधायक महंत बाबा बालक नाथ जी ने बताया कि अधिवक्ताओं की सभी मांगों को गंभीरता से सुना जाएगा। उन्होंने कहा कि दो-तीन दिनों में अभिभाषक संघ के साथ पुनः बैठक आयोजित कर सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी और समाधान निकाला जाएगा। हंगामा शांत होने के बाद जनसुनवाई पुनः सुचारू रूप से शुरू हुई। विधायक ने विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश देकर त्वरित समाधान कराया।

Subscribe to my channel


