उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी पुलिस का “ऑपरेशन रक्षा” अभियान स्पा सेंटरों व होटलों में की गई सघन चेकिंग

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय कुमार पांडेय (स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश)

मोबाइल: 7376326175

लखीमपुर खीरी।

मानव तस्करी की रोकथाम, महिलाओं एवं बालिकाओं के संरक्षण, रेस्क्यू, विधिक कार्रवाई एवं पीड़ितों के पुनर्वास के उद्देश्य से जनपद खीरी में 15 दिवसीय विशेष अभियान “ऑपरेशन रक्षा” चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज दिनांक 20 जनवरी 2026 को थाना एएचटी पुलिस द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में विशेष चेकिंग व जन जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई मुख्यालय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में की गई।

पुलिस अधीक्षक जनपद खीरी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक राम अवतार प्रभारी एएचटी/एसजेपीयू, महिला उपनिरीक्षक सर्वेश मौर्य, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, महिला कांस्टेबल संध्या श्रीवास्तव, सीडब्ल्यूसी सदस्य श्री रामशरण एवं चाइल्ड लाइन प्रभारी श्रीमती अंजुम परवीन की संयुक्त टीम द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटरों, मसाज पार्लरों, होटलों व ढाबों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान किसी भी प्रकार की कोई अवांछनीय गतिविधि सामने नहीं आई। साथ ही सभी संबंधित संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि भविष्य में यदि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या शिकायत पाई गई, तो उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन द्वारा यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, जिससे मानव तस्करी जैसी गंभीर समस्या पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button