LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी पुलिस को बड़ी सफलता: अवैध तमंचा व कारतूस के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

 

रिपोर्ट डॉक्टर संजय कुमार पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश मोबाइल नंबर 7376 3261 75

लखीमपुर खीरी।

जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सदर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के नेतृत्व में दिनांक 19 जनवरी 2026 को यह कार्रवाई की गई।

कोतवाली सदर पुलिस टीम ने मो0 राशिद पुत्र मो0 सईद, निवासी शेखसराय खैराबाद, थाना खैराबाद, जनपद सीतापुर को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

इस संबंध में थाना कोतवाली सदर पर मु0अ0सं0 42/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार अभियुक्त मो0 राशिद के विरुद्ध पहले से ही कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी, आर्म्स एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराएं शामिल हैं। अभियुक्त विभिन्न जनपदों में अपराध की घटनाओं में संलिप्त रहा है।

बरामदगी का विवरण

01 अदद तमंचा 315 बोर

01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 डिम्पल कुमार – थाना कोतवाली सदर, खीरी

हे0का0 देवेंद्र सिंह – थाना कोतवाली सदर, खीरी

का0 धर्मेंद्र कुमार – थाना कोतवाली सदर, खीरी

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक ने टीम को सराहना देते हुए आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button