उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

हरिजन आबादी में अवैध निर्माण रोके जाने की मांगः भीम आर्मी नेे डीएम को सौंपा ज्ञापन

न्याय न मिला तो अतिक्रमण स्थल पर दिया धरने की चेतावनी

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती (वेदांत टाइम्स/बस्ती टाइम्स 24 न्यूज)। सोमवार को भीम आमी के पूर्व मण्डल सह संयोजक अजय आजाद के नेतृत्व में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के उसका के ग्रामीणों ने हरिजन आबादी में आंगनबाड़ी केन्द्र का निर्माण न कराये जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

डीएम को दिये ज्ञापन में कहा गया है कि उसका गांव में ग्राम प्रधान योगेन्द्र कुमार राजभर द्वारा हरिजन आबादी में जबरदस्ती आंगनबाड़ी केन्द्र का निर्माण करवाया जा रहा है। उक्त हरिजन आबादी वाले भूमि पर पहले से गाँव के हरिजन व्यक्तियों का कब्जा था जिसका गाटा संख्या-147 है । हरिजन आबादी वाले भूमि पर स्थित छान-छप्पर को जे.सी.बी. से हटवा कर बहुत ही तीव्रता से ग्राम प्रधान द्वारा आगंनबाड़ी केन्द्र का निर्माण करवाया जा रहा है जिससे हरिजन आबादी का अस्तित्व समाप्त हो रहा है। ग्राम प्रधान द्वारा चुनावी रंजिश के कारण ग्राम प्रधान व ग्राम स्तर पर प्रभावशाली लोगों का दबदबा होने के कारण स्थानीय स्तर पर उनकी सुनवाई नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी, थानाध्यक्ष वाल्टरगंज, सी०एम० पोर्टल पर प्रार्थना-पत्र देकर सूचित किया किन्तु उन्हें न्याय नहीं मिल सका है।

भीम आर्मी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमलेश सचान ने कहा कि हरिजन आबादी की जमीन पर जबरिया अतिक्रमण कर निर्माण को तत्काल रोका जाय। यदि न्याय न मिला तो भीम आर्मी अतिकमण स्थल पर ही धरना देने को बाध्य होगी।

डीएम को ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रिंस सिंघानिया, अजय कुमार, संदीप सार्थक, सुजीत, अखिलेश, अंजलि, माया देवी, उर्मिला, मंजू कुमारी आदि लोग शामिल रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button