बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

आयुष और प्रियंका की शादी: हुंडिया और कांकरिया परिवार में धूमधाम, यादगार पल और शाही ठाठ बाट

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 20 जनवरी 2026: हमारे परम आदरणीय मित्र श्रीमान/श्रीमती जवाहरसा हुंडिया के सुपौत्र, अशोकसा हुंडिया के सुपुत्र आयुष और सौभाग्यवती प्रियंका तनसुखसा कांकरिया की शादी का आयोजन भव्यता और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

शादी के पहले दिन कार्निवल की तरह सजाई गई शादी में दूल्हा-दुल्हन की शानदार एंट्री, आकर्षक डेकोरेशन और संगीत की धुनों पर थिरकते युवा, सभी के लिए यादगार बन गई। सभी मेहमानों ने हंसते-मुस्कुराते हुए शादी की खुशी में शामिल होकर इसे और भी खास बना दिया। सुरेंद्रसा तनसुखसा कांकरिया परिवार ने हर मेहमान का स्वागत और सत्कार बड़े आत्मीयता से किया।

दूसरे दिन सुबह हल्दी की रस्म में महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं। चारों तरफ खाने-पीने और पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया गया। दूल्हा-दुल्हन और उनके परिवारजन सभी मेहमानों की खुशी में शरीक होकर उत्सव का आनंद ले रहे थे।

शाम को भव्य बारात निकाली गई। मेहमानों ने साफा पहनकर शाही अंदाज में भाग लिया। डीजे की थाप पर बाराती झूमते नजर आए, जबकि गुलाब, मोगरा और केवड़ा फूलों की खुशबू ने समारोह की भव्यता को और बढ़ा दिया। स्टेज पर आयोजित मिलनी समारोह और कांकरिया परिवार द्वारा मेहमानों का आतिथ्य, हर किसी के लिए यादगार पल बन गए।

शादी की खास तस्वीरों में जवाहरसा हुंडिया खुद बारात में दूल्हे की भांति सजे हुए, युवा की तरह ऊर्जा और उत्साह के साथ नजर आए। रतनसा हुंडिया सभी मेहमानों की सेवा और देखभाल में लगे रहे।

इस यादगार अवसर पर दोनों परिवारों – हुंडिया और कांकरिया – को हृदय से बधाई। इस विवाह ने न केवल परिवारों को जोड़ने का काम किया, बल्कि सभी मेहमानों के लिए एक अविस्मरणीय उत्सव का अनुभव भी प्रस्तुत किया।

निवर्तमान सभापति: सुमित्रा सुरेश जैन, नगर परिषद, बालोतरा

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button