उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

बस्ती में संस्कृति उत्सव 2026 की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न, प्रतिभागियों ने दिखाया कला का शानदार प्रदर्शन

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती।

उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित संस्कृति उत्सव 2026 के अंतर्गत जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 18 जनवरी 2026 को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, बस्ती में भव्य रूप से किया गया। इस प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने गायन, वादन, नृत्य, ललित कला एवं कविता पाठ की विधाओं में एकल व समूह श्रेणी में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संजय सिंह (जिला विद्यालय निरीक्षक), विकास नारायण (जिला पर्यटन अधिकारी) एवं डॉ अपर्णा भारद्वाज (प्रधानाचार्य, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, बस्ती) द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा नामित श्रीमती रमा शर्मा (कला शिक्षिका), श्रीमती रजनी गुप्ता (संगीत शिक्षिका) एवं श्री राजेश कुमार आर्या (संगीत शिक्षक) शामिल रहे।

प्रतिभागियों ने प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर एवं विरासत की झलक प्रस्तुत करते हुए गायन, वादन और नृत्य की विधाओं में शानदार प्रस्तुतियां दीं। इसके अतिरिक्त ललित कला एवं काव्य पाठ में भी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

🏆 प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:

🎼 वादन

प्रथम: निखिल शर्मा

द्वितीय: आराध्या चतुर्वेदी

🎤 लोक गायन (एकल)

प्रथम: प्रिंस शर्मा

द्वितीय: अरीबा खान

तृतीय: निकिता तिवारी

🎶 लोक गायन (समूह)

प्रथम: निकिता व समूह

द्वितीय: हर्ष व समूह

तृतीय: अल्ताफ व समूह

💃 शास्त्रीय नृत्य

प्रथम: वैष्णवी

द्वितीय: रितिमा

🕺 लोक नृत्य (एकल)

प्रथम: रवि

द्वितीय: संजना राज

तृतीय: प्रार्थना कसौधन

👯 लोक नृत्य (समूह)

प्रथम: ज़ैनब

द्वितीय: कशिश

📜 कविता पाठ

प्रथम: सताक्षी पांडेय

द्वितीय: श्री हरि मिश्रा

तृतीय: अभिषेक पांडेय

🎨 ललित कला

प्रथम: चांदनी

द्वितीय: अरीबा खान

तृतीय: राज मोदनवाल

जनपद स्तरीय आयोजन के बाद अब मंडल के तीनों जनपदों के विजेताओं के मध्य प्रतियोगिता 22 जनवरी 2026 को पुनः राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, बस्ती में आयोजित की जाएगी। इसके उपरांत मंडल स्तर के विजेता प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लखनऊ जाएंगे।

प्रदेश स्तर पर चयनित सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को 24 से 26 जनवरी 2026 तक लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश पर्व के अवसर पर अपनी प्रस्तुति देने का गौरव प्राप्त होगा।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button