LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत 20 साल पुराने NDPS केस में अभियुक्त को सजा

 

 रिपोर्टर : डॉ. संजय कुमार पांडेय,स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश

 मोबाइल: 7376326175

लखीमपुर खीरी | 16 जनवरी 2026

उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप जनपद लखीमपुर खीरी पुलिस द्वारा ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अंतर्गत अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी पैरवी के क्रम में एक पुराने मामले में न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2005 में थाना मोहम्मदी जनपद खीरी में अभियुक्त विजय प्रताप पुत्र दशरथ लाल, निवासी हजरतपुर थाना मोहम्मदी के कब्जे से 01 किलोग्राम अवैध पोस्ता बरामद किया गया था। इस संबंध में थाना मोहम्मदी में मु0अ0सं0 295/05 धारा 8/15 NDPS एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

उक्त प्रकरण का विचारण माननीय न्यायालय ACJM मोहम्मदी, खीरी द्वारा किया गया। दिनांक 16.01.2026 को न्यायालय ने अभियुक्त विजय प्रताप को जेल में बिताई गई अवधि का कारावास एवं ₹3000/- रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।

इस मामले में सजा दिलाने में विशेष योगदान:

लोक अभियोजक: श्री कमलेंद्र कुमार विमल

कोर्ट मुहर्रिर: हेड कांस्टेबल नरोत्तम सिंह

न्याय पैरोकार: कांस्टेबल अटलवीर

का सराहनीय योगदान रहा।

जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत लगातार पुराने लंबित मामलों में भी दोषियों को सजा दिलाई जा रही है, जिससे अपराधियों में कानून का भय बना रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button