जोधपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानव्यापारस्वास्थ्य
स्टर्लिंग हॉस्पिटल ने जोधपुर में इंफॉर्मेशन सेंटर का उद्घाटन कर के राजस्थान में अपनी उपस्थिति मजबूत की

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जोधपुर
गुजरात के अग्रणी मल्टी-स्पेशियलिटी हेल्थकेयर प्रोवाईडर्स में से एक, स्टर्लिंग हॉस्पिटल ने राजस्थान में अपनी हेल्थकेर सर्विस का विस्तार करते हुए 17 जनवरी 2026 को जोधपुर में स्टर्लिंग इंफॉर्मेशन सेंटर का उद्घाटन किया है।
नया स्टर्लिंग इंफॉर्मेशन सेंटर अहमदाबाद स्थित स्टर्लिंग हॉस्पिटल के अनुभवी डॉक्टरों को नियमित रूप से जोधपुर लाएगा। ये एक्सपर्ट डॉक्टर पेशन्ट्स को परामर्श, मेडिकल एडवाईझ और उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। स्टर्लिंग हॉस्पिटल के मैनेजर अभिषेक सिंह राजपुरोहित ने कहा की यह पहल विशेष रूप से उन मरीजों के लिए लाभकारी होगी, जिन्हें एक्सपर्ट ओपिनियन और एडवान्स केर की आवश्यकता होती है।
इस अवसर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, स्टर्लिंग हॉस्पिटल्स अहमदाबाद के ज़ोन डायरेक्टर श्री रमन भास्कर ने कहा की “जोधपुर में स्टर्लिंग इंफॉर्मेशन सेंटर का उद्घाटन हमारी उस प्रतिबद्धता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसके तहत हम महानगरों से बाहर भी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना चाहते हैं। अहमदाबाद के अनुभवी विशेषज्ञों को नियमित रूप से जोधपुर लाकर हमारा उद्देश्य समय पर जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकीय मार्गदर्शन और मरीजों को उनके घर के पास निरंतर देखभाल सुनिश्चित करना है। यह केंद्र पेशन्ट सेन्ट्रिक केर के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और राजस्थान व पश्चिमी भारत में हेल्थकेर सर्विस को मजबूत करने के हमारे निरंतर प्रयासों को दर्शाता है।”इस केंद्र में ऑर्थोपेडिक्स, न्यूरोसर्जरी, ऑनकोसर्जरी सहित कई चिकित्सा विशेषज्ञताएं उपलब्ध होंगी। पेशन्ट बोन एवं जोईन्ट्स संबंधी ओर्थोपेडिक समस्याओं, न्यूरोसर्जरी, कैंसर से जुड़े मामलों और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के लिए वरिष्ठ डॉक्टरों से परामर्श ले सकेंगे।
होस्पिटल के ओफिशियल्स के अनुसार, यह केंद्र क्षेत्र की बढ़ती स्वास्थ्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्थापित किया गया है, ताकि पेशन्ट्स को समय पर चिकित्सकीय सहायता मिल सके। यह पहल प्रारंभिक जांच और उचित उपचार योजना में भी मदद करेगी, जिससे पेशन्ट्स और उनके परिजनों को लंबी दूरी की यात्रा के बोझ से राहत मिलेगी। स्टर्लिंग इंफॉर्मेशन सेंटर के शुभारंभ के साथ, स्टर्लिंग हॉस्पिटल बड़े शहरों से परे स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को मजबूत करने के अपने प्रयासों को आगे बढ़ा रहा है। स्टर्लिंग होस्पिटल्स का लक्ष्य राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों में कम्युनिटी के और अधिक नजदीक विश्वसनीय, पेशन्ट सेन्ट्रिक और उन्नत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है।

Subscribe to my channel


