उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचक नामावली का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 17 जनवरी 2026:

सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर 308 कप्तानगंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है।

निर्वाचक नामावलियों के आलेख्य 06 जनवरी 2026 को प्रकाशित किए गए थे। इसके तहत सभी बीएलओ अपने-अपने मतदेय स्थलों पर उपस्थित होकर दिनांक 18 जनवरी 2026 (रविवार) को इन्हें पुनः पढ़कर सुनाएंगे।

सभी आम नागरिकों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, पार्षदों, ग्राम प्रधानों, वार्ड सदस्यों, बूथ लेवल एजेंट और स्थानीय प्रतिनिधियों से अनुरोध है कि वे इस दिन अपने-अपने मतदेय स्थल पर उपस्थित होकर सूची पढ़ने में सहयोग करें।

पढ़ने का समय पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 04:30 बजे तक रहेगा।

साथ ही, आयोग द्वारा घोषित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अनुसार, दावे और आपत्तियाँ 06 जनवरी 2026 से 06 फरवरी 2026 तक प्राप्त की जाएँगी।

यदि किसी निर्वाचक का नाम 06 जनवरी 2026 को प्रकाशित सूची में नहीं है, तो वह फार्म-6 भरकर आवेदन कर सकता है। इसके अलावा:

सूची में संशोधन, फोटो पहचान पत्र प्रतिस्थापन, दिव्यांग मतदाताओं के चिन्हांकन या निवास परिवर्तन के लिए फार्म-8 और घोषणा पत्र भरकर बीएलओ/निर्वाचक रजिस्ट्रेशन अधिकारी को जमा किया जा सकता है।

अपमार्जन के लिए फार्म-7 भी बूथ स्तर अधिकारी के पास उपलब्ध है।

निर्वाचक नामावली या संबंधित जानकारी के लिए मतदाता अपने स्थानीय रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय या टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते हैं।

संपर्क अधिकारी:

कार्यकारी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी – 308 कप्तानगंज / उप जिलाधिकारी, रुधौली

 

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button