बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

श्रीमान पारस जी भाटी द्वारा ₹11,000 का सहयोग

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

श्री सेन समाज हेल्पिंग हैंड्स सोसायटी को भामाशाहों का निरंतर सहयोग प्राप्त होता रहा है। इसी क्रम में इस बार संस्था के सहयोग हेतु आगे आए हैं श्रीमान पारस जी भाटी, सुपुत्र स्वर्गीय श्री अमाना राम जी। आप चार भाइयों में तीसरे स्थान पर हैं। आपके बड़े भाई कृषक हैं, दूसरे भाई श्री शरतचंद्र जी सिरोही स्थित संस्कृत महाविद्यालय से व्याख्याता पद से सेवानिवृत्त हैं तथा आपसे छोटे भाई श्री नरेंद्र जी वरिष्ठ शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

आप मूल रूप से ग्राम चांचलवा, जिला बाड़मेर के निवासी हैं तथा वर्तमान में जोधपुर में निवास कर रहे हैं। एक साधारण ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले श्री पारस भाटी ने कई वर्षों तक अपने क्षेत्र में कार्य करने के पश्चात अपनी मेहनत, क्षमता और व्यवहार-कुशलता के बल पर स्वयं का व्यवसाय स्थापित किया। आपकी “AR Fragrances” नामक कंपनी विभिन्न उत्पादों में उपयोग होने वाली सुगंध (फ्रैग्रेंस) के क्षेत्र में कार्यरत है, जिसकी पहुंच देशभर तक है।

आप लम्बे समय से संस्था से जुड़े हुए हैं। और संस्था के प्रत्येक कार्य में सदैव सहयोग के लिए तत्पर रहते हैं।

आप संस्था के मार्गदर्शक, शुभचिंतक है।

आप की इच्छा है कि संस्था के साथ 100- 200 ऐसे भामाशाह जुड़े जो सालाना 10,000 रू का सहयोग संस्था को प्रदान करें। जिससे कि संस्था प्रतिभाओं को सम्बल प्रदान करने के साथ – साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये कोचिंग करवाने की भी व्यवस्था कर सकें।

आपने अपनी तरफ से ऐसे ही भामाशाहों को संस्था के साथ जोड़ने का भरोसा दिलाया है।

“सैन युवा” ग्रुप एवं “श्री सेन समाज हेल्पिंग हैंड्स सोसायटी” आपकी ओर से प्रतिभाओं के शैक्षणिक विकास के लिए प्रदान किए गए ₹11,000 के सहयोग हेतु आपका हृदय से आभार व्यक्त करती है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ रहें, आपकी सभी मनोकामनाएँ पूर्ण हों। श्री सैन जी महाराज आपके भंडार सदैव परिपूर्ण रखें। आपकी कीर्ति आपकी खुशबू की तरह दूर-दूर तक फैलती रहे। आप और आपका परिवार निरंतर प्रगति करें। माँ सरस्वती एवं माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद सदैव आप पर बना रहे।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button