LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

नीमगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 जुआरी गिरफ्तार, 8700 रुपये और ताश की गड्डी बरामद

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय कुमार पांडेय,स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश

 मोबाइल: 7376326175

लखीमपुर खीरी।

जनपद खीरी में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नीमगांव पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 6 अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मौके से 52 ताश के पत्ते और 8700 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मितौली के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष नीमगांव के नेतृत्व में दिनांक 17 जनवरी 2026 को की गई।

🧾 गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:

विकास पुत्र संतराम – निवासी द्वारिका नगर, थाना नीमगांव

जवीउल्ला पुत्र अलीउल्ला – निवासी सुनौरी, थाना नीमगांव

सहीर खां पुत्र हनीफ खां – निवासी सुनौरी, थाना नीमगांव

गुड्डू पुत्र महादेव – निवासी ढकिया बुजुर्ग, थाना नीमगांव

त्रिभुवन लाल पुत्र स्वामी दयाल – निवासी सुनौरा, थाना नीमगांव

जयप्रकाश पुत्र ब्रजमोहन – निवासी पैला, थाना नीमगांव

💼 बरामदगी:

52 अदद ताश के पत्ते

8700 रुपये नकद

इस संबंध में थाना नीमगांव में मु0अ0सं0 28/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

👮‍♂️ कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:

उ0नि0 जितेन्द्र पाल सिंह

हे0का0 निसार अहमद

का0 अभिषेक कुमार

का0 शोभित कुमार

का0 मनीष कुमार

का0 अक्षय कुमार

(थाना नीमगांव, जनपद खीरी)

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button