उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य
बस्ती में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता रैली का आयोजन

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 17 जनवरी 2026: महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला महिला चिकित्सालय, बस्ती द्वारा एक विशेष जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का नेतृत्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने किया।
जागरूकता रैली की शुरुआत कलेक्ट्रेट, बस्ती से हुई और इसका समापन जिला महिला चिकित्सालय, बस्ती में किया गया। रैली को नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती नेहा वर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव निगम, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. आशुतोष शर्मा सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे।
रैली में SR इंस्टिट्यूट एवं डॉ. वी. के. वर्मा इंस्टिट्यूट के GNM/ANM छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने पोस्टरों और नारों के माध्यम से सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम, समय पर जांच और टीकाकरण का संदेश आम जनता तक पहुँचाया।
रैली शुरू होने से पूर्व, डॉ. आशुतोष शर्मा द्वारा CPR (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में छात्र-छात्राओं ने CPR के बारे में जानकारी प्राप्त की और हैंड्स-ऑन प्रैक्टिस भी की।
कार्यक्रम के दौरान आम जनता को जागरूक करने के लिए एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। नाटक में सर्वाइकल कैंसर से बचाव, प्रारंभिक पहचान और महिलाओं के स्वास्थ्य के महत्व को प्रभावशाली तरीके से प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में, उपस्थित अधिकारियों और आयोजकों ने महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण और गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर की रोकथाम हेतु निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।

Subscribe to my channel


