LIVE TVअपराधजम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़
13 साल से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, पुंछ पुलिस को बड़ी सफलता

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ
पुंछ, 16 जनवरी 2026:
जिला पुलिस पुंछ को अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पिछले 13 वर्षों से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद अरशद पुत्र फैज हुसैन, निवासी महरा, तहसील सुरनकोट के रूप में हुई है। आरोपी थाना सुरनकोट में दर्ज एफआईआर संख्या 65/2013 के तहत धारा 341/323 आरपीसी में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लगातार प्रयासों और पुख्ता सूचना के आधार पर थाना सुरनकोट की पुलिस टीम ने आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
जिला पुलिस पुंछ ने कहा है कि वह अपराधियों और फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और कोई भी अपराधी कानून से बच नहीं पाएगा।
पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे अपराध से जुड़ी किसी भी जानकारी को साझा कर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Subscribe to my channel


