उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती सदर तहसील में 17 जनवरी को लगेगा सम्पूर्ण समाधान दिवस, डीएम करेंगे अध्यक्षता

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 16 जनवरी 2026।

जनपद बस्ती में जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार, 17 जनवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से बस्ती सदर तहसील में किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी करेंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनपद के सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे और आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका मौके पर निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी शिकायतें और समस्याएं निर्धारित तिथि और स्थान पर पहुंचकर संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखें, ताकि उनका त्वरित और प्रभावी समाधान किया जा सके।

प्रशासन का उद्देश्य है कि जनता की समस्याओं का पारदर्शी, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button